एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम घोषित
Aug 26, 2026, 17:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की जून 2026 में हुई एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।
जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस देवेन्द्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष सीएस पूनम वर्मा एवं सीएस केशव राठी ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष सीएस देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दिसम्बर 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपना एग्जाम फॉर्म बिना विलम्ब शुल्क के 25 सितम्बर तक एवं विलम्ब शुल्क के साथ 10 अक्टूबर तक भर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

