आबकारी निरोधक दलों ने की 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट

WhatsApp Channel Join Now
आबकारी निरोधक दलों ने की 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट


आबकारी निरोधक दलों ने की 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट


जयपुर, 07 मई (हि.स.)। प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर 1 से 6 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में प्रदेशभर में 742 अभियोग दर्ज कर 207 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के अनुसार इय अभियान के दौरान 9.07 लाख रुपए मूल्य की 3378.28 लीटर देशी शराब, 8.22 लाख रुपए की 824.83 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब, 2.98 लाख रुपए की 1361.55 लीटर बीयर तथा 4388 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। साथ ही 1.59 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट किया गया। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 2 चारपहिया और 10 दुपहिया सहित कुल 12 वाहन भी जब्त किए।

आबकारी विभाग ने डूंगरपुर में एक बोलेरो वाहन से 10 कार्टन बीयर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर जिलों में दबिश देकर 9 मामले दर्ज किए गए तथा 5 आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान 4100 लीटर वॉश और 5 भट्टियां नष्ट की गईं, जबकि 92 लीटर हथकड़ शराब और 195 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। ब्यावर में आबकारी निरोधक दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध भट्टी पर दबिश देकर 55 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। मेड़ता सिटी में 300 लीटर वॉश नष्ट कर 5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। धौलपुर में ईपीएफ दल ने 6 लीटर अवैध शराब के साथ एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story