पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की जयंती मनाई

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की जयंती मनाई


भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

जोधपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की 103वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान रातानाडा पेट्रोल पंप के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य व विधि मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अतुल भंसाली व देवेंद्र जोशी, भाजपा नेता गौरव जैन, प्रतिपाल सिंह वालेचा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल एवं मंडल पदाधिकारी आदि ने यहां पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story