पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन


जयपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। सप्त शक्ति कमांड ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) कॉम्पलिअन्स सेमिनार आयोजित किया।

जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान ले. कर्नल निखिल धवन के अनुसार ईसीएचएस योजना के तहत पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को पॉलीक्लिनिक्स व एम्पैनल्ड अस्पतालों के नेटवर्क के माध्यम से कैशलेस और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

सेमिनार का आयोजन मुख्यालय 61 सब एरिया द्वारा, सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में और क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस जयपुर के समन्वय से किया गया। इसकी अध्यक्षता चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने की।

हाइब्रिड मोड में आयोजित इस सेमिनार में पूर्व सैनिकों, एम्पैनल्ड अस्पतालों, सैन्य अस्पतालों, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक्स तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान ईसीएचएस की नीतियों, उपचार प्रक्रियाओं, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया गया।

चीफ ऑफ स्टाफ ने ‘आउटपेशेंट केयर’ से लेकर ‘इनपेशेंट केयर’ तक पूरी चिकित्सा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया।

सेमिनार का समापन पूर्व सैनिकों को समयबद्ध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story