पूर्व विधायक आर के दास गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व विधायक आर के दास गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन


बीकानेर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। संभाग मुख्यालय के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता और जिले की श्रीकोलायत सीट से पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे सोमवार को एक केस की पैरवी के लिए जोधपुर गए थे। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके निधन पर शाेक जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर उनके साथ की फाेटाे साझा करते हुए लिखा कि बीकानेर के विकास एवं जनहित के लिए उनका समर्पण तथा क्षेत्र के विकास हेतु उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका निधन बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष अजय कुशार पुरोहित ने कहा कि निधन से न्यायिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक है।

आरके दास गुप्ता बीकानेर बार एसोसिएशन के सबसे ज्यादा आठ बार अध्यक्ष रहे। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक वकालत की और लंबे समय तक न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे बीकानेर के जनहित से जुड़े मुद्दों पर अदालत में पैरवी करते रहे। शहर में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को लेकर भी उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इस मामले में उनकी याचिका आज भी जोधपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

आरके दास गुप्ता का राजनीतिक सफर संक्षिप्त रहा। वे वर्ष 1977 में कोलायत क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और वकालत पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने विधायक बनने के करीब ढाई साल बाद ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि जिस उद्देश्य से वे राजनीति में आए थे, वह पूरा नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्होंने बीकानेर शहर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें ज्यादा वोट नहीं मिले। यह चुनाव भी उन्होंने सैद्धांतिक मुद्दों को लेकर लड़ा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767604 Articles

Share this story