पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार काे जोधपुर आएंगी
Nov 14, 2026, 18:01 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 14 नवम्बर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को सुबह जयपुर से सुबह 8.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से वह सडक़ मार्ग से लूणी तहसील के लूणावास कलां गांव जाएंगी। वहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह वापस एयरपोर्ट पहुंचेगी और दोपहर 1.05 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

