पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर , कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
जोधपुर, 26 मई (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मान दिया गया। इसके बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मथुरादास माथुर अस्पताल गए। जहां अस्पताल में भर्ती उनके भांजे रणवीर कच्छवाह की कुशलक्षेम पूछी।
पूर्व सीएम गहलोत के जोधपुर आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम ने सभी से अपनी चिरपरिचित शैली में मुलाकात की। कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर को ही जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

