युवा जेन-जी लगातार देश में हाे रहे बड़े आंदोलन में राहुल गांधी के साथ दिख रहे : गहलाेत

WhatsApp Channel Join Now
युवा जेन-जी लगातार देश में हाे रहे बड़े आंदोलन में राहुल गांधी के साथ दिख रहे : गहलाेत


बीकानेर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने बुधवार काे कहा कि जिस तरह से युवा जेन -जी लगातार देश में बड़े आंदोलन में हैं, राहुल गांधी के साथ भी युवा दिख रहे हैं, यूथ के साथ उनका कन्वर्सेशन भी हो रहा है। राजस्थान और देश की राजनीति में बहुत उठापटक और उतार-चढ़ाव उन्हाेंने देखे हैं। क्योंकि वे एनएसयूआई का कार्यकर्ता थे, और वहां से बढ़ते-बढ़ते मैं यहां तक पहुंच गये, जिसमें पांच बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बन गया, तीन बार केंद्रीय मंत्री बन गया। दो बार एआईसीसी का महामंत्री रहा और तीन बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बन गया, और तीन बार मुख्यमंत्री बन गया।

बीकानेर से नई दिल्ली रवाना हाेने से पहले मीडियाकर्मियाें से बातचीत करते हुए गहलाेत ने कहा कि कई बार कहता हूं कि असेंबली के अंदर, हमारी पार्टी में एक ही सैनी समाज (जो मेरी जाति माली कहलाती है, ओबीसी की) का एमएलए है, और वो एक एमएलए मैं खुद ही हूं। उसके बावजूद मुझे सभी जाति और धर्म के लोग (जनरल कास्ट, एससी, एसटी, ओबीसी, हिंदू, मुस्लिम) स्वीकार कर रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि बचपन से, मैं 22 साल की उम्र में आगे आ गया था। तो आप सोच सकते हैं कि मैं कितना भाग्यशाली हूं कि इस प्रदेश ने मुझे जो प्यार और मोहब्बत दी है, मुझ पर जो विश्वास किया है। अब जो मान-सम्मान मुझे मिल रहा है, वो मेरी स्कीमों के कारण मिल रहा है जो मैंने राजस्थान की सेवा करते हुए तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में लागू कीं। मैंने सोशल सिक्योरिटी का ध्यान रखा, गरीबों को केंद्र बिंदु बनाकर फैसले किए जो गांधी जी ने कहा था। उसके कारण मैं समझता हूं कि सोनिया गांधी का जो पहले निर्णय था मेरे बारे में, मुख्यमंत्री बनाने का, मैं चाहता हूं कि उनको मालूम रहे कि मेरा फैसला सही था। नई पीढ़ी को मालूम पड़े कि वे भी आगे बढ़ सकते हैं और मेरी तरह कामयाब हो सकते हैं। मैं अति संतुष्ट हूं।

इससे पहले गहलाेत ने नगर निगम के काॅरपाेरेटराें के साथ चर्चा की। वहीं गहलाेत ने पार्षद शीतल विकास तंवर के पुत्र काे सूत की माला पहनाकर दुलारा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story