नेटवर्किंग और कारोबारी अवसरों के साथ संपन्न हुआ इवोक-2026

WhatsApp Channel Join Now
नेटवर्किंग और कारोबारी अवसरों के साथ संपन्न हुआ इवोक-2026


जयपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स (एईई) की ओर से 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय ‘इवोक-2026 : द इवेंट इंडस्ट्री कन्वेंशन’ का समापन जयगढ़ फोर्ट में ‘एन ईवनिंग ऑफ रॉयल्टी’ के साथ हुआ। आयोजन में 75 से अधिक प्रदर्शकों और 5,000 से ज्यादा विजिटर्स ने भाग लिया।

कन्वेंशन में इवेंट, वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी, कॉन्सर्ट और लाइव मनोरंजन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रदर्शनी, व्यावसायिक बैठकों और नेटवर्किंग के जरिए नए कारोबारी संपर्क और साझेदारी के अवसर तलाशे। इसका उद्देश्य जयपुर और राजस्थान को डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉन्सर्ट, बैठक-प्रोत्साहन सम्मेलन-प्रदर्शनी (माइस) और लाइव मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में बढ़ावा देना रहा।

एईई अध्यक्ष समीर बाबेल ने कहा कि इवोक उद्योग से जुड़े लोगों को साझा मंच उपलब्ध कराता है, जहां सहयोग और नेटवर्किंग से नए व्यावसायिक अवसर विकसित होते हैं। सचिव राजेश जैन ने कहा कि आयोजन ने उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़कर भविष्य की साझेदारियों के लिए आधार तैयार किया।

कन्वेंशन में ‘इवोक फ्रिक्वेंसी–द अल्टीमेट डीजे नाइट’, राजस्थान पोलो क्लब में ‘द पोलो रॉयल’, लाइव संगीत, फैशन शो, एलईडी ड्रोन शो और हवाई आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम हुए। समापन समारोह में हमसूफी म्यूजिक ऑफ सॉल की प्रस्तुति और बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी की डीजे प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। जयपुर एंटरटेनमेंट फेस्ट के हिस्से के रूप में आयोजित इस कन्वेंशन में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, आतिथ्य क्षमता और आधुनिक मनोरंजन उद्योग को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story