युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन

WhatsApp Channel Join Now
युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन


युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन


जयपुर, 29 मई (हि.स.)। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन एनर्जाइज़ इंडिया लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने शुक्रवार को ऐम बैडमिंटन अकादमी जयपुर में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर जाने-माने डॉक्टर और विश्षज्ञ भी मौजूद रहे। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल केदौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया।

डाबर इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग हैड और हेल्थ सप्लीमेंट्स अमित गर्ग ने बताया कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए वह एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा। डाबर एथलीट्स,खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है जो एक्टिव लाईफस्टाईल जीना चाहते हैं। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐस में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जोफिज़िकल एक्टीविटीज़ करते हैं। ऐम बैडमिंटन अकादमी मुख्य कोच महेश चंदेल ने एनर्जी सैशन के दौरान युवा एथलीट्स को बताया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने केलिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं। जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story