एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

WhatsApp Channel Join Now
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित


जोधपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। 3 राजस्थान गल्र्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मयूर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुड़ी भगतासनी में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण सह प्री-आरडीसी-3 शिविर में कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

शिविर में गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट्स को गार्ड ऑफ ऑनर, कर्तव्य पथ परेड, बेस्ट कैडेट एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं वार्षिक प्रशिक्षण में शामिल कैडेट्स को आईआईटी जोधपुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया, जहां उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर नए अनुभव अर्जित किए। कैडेट्स को नियमित फायरिंग अभ्यास करवाने के साथ सिविल डिफेंस अधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती के अवसरों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एयरफोर्स रिक्रूटमेंट ऑफिस से विंग कमांडर नैन्सी माहेश्वरी एवं 5 एएससी टीम के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें कैडेट्स को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों से अवगत करवाया गया।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक ललित कंवर ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन हंस ने शिविर के सुव्यवस्थित संचालन एवं कैडेट्स के उत्साह की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और प्रत्येक गतिविधि में अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story