भाजपा जिला परिषद के 41 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, जिला नेतृत्व ने अधिकारियों को सौंपे सिंबल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा जिला परिषद के 41 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, जिला नेतृत्व ने अधिकारियों को सौंपे सिंबल


बीकानेर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला परिषद के सभी 41 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न (सिंबल) जिला निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे।

इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के साथ चुनाव प्रभारी आत्माराम तर्ड, महावीर सैनी, महेंद्र सिंह सोढ़ी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन तथा एडीएम सिटी रीना छिपा को जिला परिषद सदस्य के 41 प्रत्याशियों के नामांकन के पश्चात चुनाव चिह्न संबंधी प्रक्रिया के तहत सिंबल सौंपे।

बीकानेर देहात भाजपा की ओर से जिला परिषद सदस्य के सभी 41 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story