चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

WhatsApp Channel Join Now
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत


बीकानेर, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिले के देशनोक में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मासूम की पहचान 8 वर्षीय विराट पुत्र किशनलाल नायक के रूप में हुई है।

देशनोक पुलिस थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि विराट अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर था। तभी चाइनीज मांझा उसके गले पर लगा। पलक झपकते ही चाइनीज मांझे से उसका गला कट गया। मासूम विराट को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story