अजमेर में ईदुल—अजहा हंसी—खुशी से मनाई गई

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर में ईदुल—अजहा हंसी—खुशी से मनाई गई


अजमेर, 28 मई(हि.स.)। अजमेर में ईदुल अजहा हंसी और खुशी से मनाई गई। अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह, केसरगंज स्थित ईदगाह सहित जिले भर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत मंदों ने ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। अजमेर दरगाह के शाहजहानी मस्जिद में मौलाना अब्दुल गफूर ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की और दुआएं दी। देश व घर परिवार में अमन चैन की मन्नत मांगी। इस मौके पर प्रदेश भर के लोगों ने अजमेर दरगाह शरीफ पहुंच कर दुआ की और नमाज अदा। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों ने ईदगाह और दरगाह के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिल कर ईद की मुबारक पेश की। बहुत से घरों में ईदुल अजहा के अवसर पर बकरों की कुर्बानी दी गई। परिवार लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। अजमेर शरीफ के बाहर हंसी खुशी का माहौल सराबोर रहा।

भीषण गर्मी (नोतपा) के दिनों में इस बार ईदुल अजहा पड़ने से नमाजियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बात ओर है कि अजमेर की केसरगंज स्थित ईदगाह में शामियाना और पानी शर्बत का पहले से ही इंतजाम किया गया था फिर भी आसमान से बरसती आग ने नमाजियों को परेशानी में डाले रखा। इधर दरगाह की शाहजहानी मस्जिद में भी गर्मी के माहौल में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम भी किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story