शिक्षा मंत्री उदयपुर से जारी करेंगे 12वीं का परीक्षा परिणाम
Mar 30, 2026, 19:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
उदयपुर, 30 मार्च (हि.स.)। राजस्थान के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला कलक्टर कार्यालय से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से वर्चुअली जुड़कर कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री दिलावर आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटी, बड़गांव एवं वेदला के नए भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वे शाम 4 बजे जिला परिषद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात को उदयपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता

