राज्यपाल को ‘अर्ली हिस्ट्री ऑफ राजस्थान’ पुस्तक भेंट

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल को ‘अर्ली हिस्ट्री ऑफ राजस्थान’ पुस्तक भेंट


जयपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। राजभवन में राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागड़े को लेखिका प्रेमलता पोखरना द्वारा लिखित पुस्तक अर्ली हिस्ट्री ऑफ राजस्थान की प्रति भेंट की गई।

राज्यपाल ने पुस्तक का अवलोकन कर उस पर अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं लिखते हुए हस्ताक्षर किए और इसके शोधपरक विषयवस्तु की सराहना की। इस दौरान लेखिका ने पुस्तक की विषयवस्तु और ऐतिहासिक संदर्भों की विस्तृत जानकारी देते हुए राजस्थान और महाराष्ट्र के प्राचीन संबंधों पर भी प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम के दौरान ‘दैनिक जलतेदीप’ एवं ‘माणक’ पत्रिका के प्रबंध संपादक दीपक मेहता ने राज्यपाल को ‘माणक’ पत्रिका भेंट करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति विभाग शुरू करने की मांग रखी। साथ ही इस संबंध में छात्रों के हालिया आंदोलन की जानकारी भी दी। इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह राठौड़, डॉ. यू.एस. पोखरना, मीनल पोखरना एवं फतह सिंह पोखरना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story