सड़क की गुणवत्ता खराब है तो संबंधित ठेकेदार और सरकारी कार्मिकों पर कार्रवाई करें- दिया कुमारी

WhatsApp Channel Join Now
सड़क की गुणवत्ता खराब है तो संबंधित ठेकेदार और सरकारी कार्मिकों पर कार्रवाई करें- दिया कुमारी


जयपुर, 18 जून (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिए है किसी सड़क की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और सरकारी कार्मिको पर कार्रवाई की जाए।

गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उप मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा क‍ि खराब गुणवत्ता की सड़क में सुधारात्मक एक्शन ही पर्याप्त नहीं है बल्कि जिम्मेदारों पर कार्यवाही भी होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए क‍ि अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड विजिट कर सड़को का निरीक्षण करेंगे और हर सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ।

उप मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण, वन भूमि आदि कारणों से लंबित सड़क परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कहा की संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर किया जाए । उन्होंने कहा की सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों का लाभ आमजन को समय पर मिलना चाहिए ।

इस दौरान उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ तेजी से निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए । उन्होंने एक्सप्रेस वे निर्माण को निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार पूरा करवाने के निर्देश दिए ।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने एनएच, एनएचएआई, सीआरआईएफ, आरएसआरडीसी सहित विभिन्न सड़क एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की ।

बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डी आर मेघवाल,मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील जय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story