नारी सशक्तीकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
नारी सशक्तीकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन


जयपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों के साथ आयोजित ‘नारी शक्ति मंथन’ कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में महिला सशक्तीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस दौरान दिया कुमारी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, पूर्व राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने और उन्हें अन्य राज्यों में प्रभावी रूप से लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

दिया कुमारी ने महिला विकास से महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा भारती के सह-महामंत्री विजय पुराणिक, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक प्रीति गांधी ने भी अपने विचार रखे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story