उद्योग संघ के अध्यक्ष बने द्वारका प्रसाद पचीसिया, पूरा पैनल जीता

WhatsApp Channel Join Now
उद्योग संघ के अध्यक्ष बने द्वारका प्रसाद पचीसिया, पूरा पैनल जीता


बीकानेर, 20 मार्च (हि.स.)। बीकानेर जिला उद्योग संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में द्वारका प्रसाद पचीसिया की टीम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील थिरानी को 266 वोटाें से हराया। इसके अलावा उनके साथ उपाध्यक्ष का चुनाव लडऩे वाले अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र किराडू, अरविन्द चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, किशन बोथरा, निर्मल पारख, पारस डागा, राजाराम सारड़ा, शिवरतन पुरोहित, श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र बांंठिया, विजय जैन व विमल चोरडिया ने भी जीत दर्ज की है। इससे पहले सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में 701 मतदाताओं में से 676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद पचीसिया ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे व्यापारियों के विश्वास की जीत बताया।

चुनाव अधिकारी एडवाेकेट अजय कुमार पुरोहित ने जीते हुए पदाधिकारियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किये। विजय पदाधिकारियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

बताया जा रहा है कि इस चुनाव को केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मंत्री की साख से जोड़ा जा रहा था। पच्चीसिया को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और थिरानी को पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला के समर्थक के रूप में माना जा रहा था। जिसके चलते परिणाम आने के बाद पच्चीसिया के समर्थक उनका जलवा कायम रहने की बात कहते नजर आए। बता दें कि बीकानेर जिला उद्योग संंघ का चुनाव 2007 के पहले चुनाव से डी पी पच्चीसिया जीतते आ रहे है। 2007 में पहली बार जीत दर्ज करने वाले पच्चीसिया ने 2011 में फिर से चुनाव जीत अध्यक्ष का पद संभाला। उसके बाद 2016 व 2021 में निर्विरोध निर्वाचित हुए। फिर 2026 में चुनाव में जीत अध्यक्ष बने है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story