डूंगरपुर में पहले चरण का मतदान आज, 5.21 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार

WhatsApp Channel Join Now
डूंगरपुर में पहले चरण का मतदान आज, 5.21 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार


डूंगरपुर में पहले चरण का मतदान आज, 5.21 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार


डूंगरपुर में पहले चरण का मतदान आज, 5.21 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार


डूंगरपुर में पहले चरण का मतदान आज, 5.21 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार


डूंगरपुर में पहले चरण का मतदान आज, 5.21 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार


डूंगरपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में शनिवार को डूंगरपुर जिले की सात पंचायत समितियों की 232 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1 हजार 870 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जिले में 596 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5 लाख 21 हजार 601 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

पहले चरण में भंडारी, चिखली, गलियाकोट, झौंथरी, पाड़वा, सागवाड़ा और सीमलवाड़ा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान दलों की तैनाती और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पहले चरण में भंडारी पंचायत समिति की रामसोर जूना ग्राम पंचायत में सरपंच सहित सभी सात वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस कारण यहां मतदान नहीं होगा। सरपंच पद पर जयन्तिलाल डामोर निर्विरोध चुने गए हैं। उनकी पत्नी पूर्व में इस पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सरपंच पद पर एक ही नामांकन रहने तथा वार्ड पंच पदों पर नामांकन वापसी और अन्य निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक वार्ड में एक-एक प्रत्याशी शेष रहा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने सरपंच और सभी सात वार्ड पंचों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

ग्रामीणों के अनुसार पूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने आपसी सहमति से जयन्तिलाल डामोर को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय किया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद पंचायत के सामने स्थानीय विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। रामसोर जूना पंचायत में वार्ड संख्या 1 से रमण यादव, वार्ड 2 से रमिला डामोर, वार्ड 3 से कमलेश डामोर, वार्ड 4 से मंजी डामोर, वार्ड 5 से सुशीला देवी लबाना, वार्ड 6 से भगवती लाल डामोर और वार्ड 7 से रमिला निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस तरह पंचायत के सरपंच और सभी वार्ड पंचों का चयन बिना मतदान के पूरा हो गया।

जिले में पहले चरण के लिए 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों पर चुनाव निर्धारित था। रामसोर जूना में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 232 पंचायतों में मतदान होगा। इसी तरह 1 हजार 877 वार्ड पंच पदों में से सात पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण 1 हजार 870 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिले के 596 मतदान केंद्रों पर प्रशासन की निगरानी में मतदान कराया जाएगा। अधिकारियों को मतदान व्यवस्था पर नजर रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान का अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण के मतदान के साथ जिले की शेष ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765759 Articles

Share this story