रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डीआरएम कप–2026 का आगाज़ 17 मार्च से

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डीआरएम कप–2026 का आगाज़ 17 मार्च से


बीकानेर, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल के रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में 17 मार्च से 28 मार्च 2026 तक “डीआरएम कप–2026” का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस खेल महोत्सव का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल द्वारा किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक भूपेश यादव के अनुसार इस प्रतियोगिता में बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। डीआरएम कप के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, टेनिस, टेबल टेनिस तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल रहेंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है। डीआरएम कप के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा मंडल स्तर पर खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story