कार पलटने से चालक की मौत, दो अन्य युवक घायल

WhatsApp Channel Join Now
कार पलटने से चालक की मौत, दो अन्य युवक घायल


जोधपुर, 29 मई (हि.स.)। फलोदी-नागौर राजमार्ग 19 पर शुक्रवार सुबह सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा गौरछीया बेरा आऊ के पास सुबह हुआ।

जानकारी के अनुसार रतनगढ़ से रामदेवरा जा रही कार मोड़ पर अचानक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में खुडेरा बड़ा, थाना रतनगढ़ जिला चूरू निवासी कार चालक रामरतन सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। उन्हें एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल आऊ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य दो युवक पडि़हारा, थाना रतनगढ़ निवासी राकेश व आनंदसिंह घायल हो गए। भोजासर थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक दमाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story