डॉ. माथुर मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. माथुर मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित


जोधपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। जयपुर में राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में जैव-चिकित्सा, क्लिनिकल एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथो डॉ. श्वेता माथुर को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. श्वेता माथुर ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वे जैव-चिकित्सा, क्लिनिकल एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनका उद्देश्य सदैव ऐसे शोध कार्य करना रहा है, जिनसे समाज और मानव स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके मार्गदर्शकों, सहयोगियों, परिवार तथा डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन का भी सम्मान है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story