डॉ. भागीरथ मूण्ड ने मूण्डसर स्कूल के विकास के लिए बढ़ाया हाथ, शिक्षा के प्रति दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. भागीरथ मूण्ड ने मूण्डसर स्कूल के विकास के लिए बढ़ाया हाथ, शिक्षा के प्रति दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी


बीकानेर, 15 अगस्त (हि.स.)। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर डॉ. भागीरथ मूण्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूण्डसर के विकास एवं विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए 5 लाख रुपये की महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान की है। उनके इस योगदान से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

डॉ. भागीरथ मूण्ड का यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, सामाजिक सरोकार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है। शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए उन्होंने विद्यालय के विकास में योगदान देकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story