नवरात्रा मेले पर दो रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
नवरात्रा मेले पर दो रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव


जोधपुर, 16 मार्च (हि.स.)। रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर मॉ बम्लेश्वरी मन्दिर में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा का डोंगरगढ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान और गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story