तीन दिवसीय डोगरी-राजस्थानी अनुवाद कार्यशाला 21 मई से

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिवसीय डोगरी-राजस्थानी अनुवाद कार्यशाला 21 मई से


जोधपुर, 19 मई (हि.स.)। साहित्य अकादमी एवं जेएनवीयू के राजस्थानी विभाग के सयुंक्त तत्वावधान डोगरी-राजस्थानी अनुवाद तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन गुरुवार को सुबह 10.30 बजे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के अतिथि गृह सभागार में होगा।

डोगरी-राजस्थानी अनुवाद कार्यशाला के संयोजक एवं राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 21 से 23 मई के अंतर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला का उद्घाटन सत्र साहित्य अकादमी में राजस्थानी परामर्श मंडल के संयोजक एवं ख्यातनाम कवि-आलोचक प्रोफेसर (डॉ.) अर्जुनदेव चारण की अध्यक्षता में होगा। इस अवसर पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। डोगरी भाषा के ख्यातनाम कवि-आलोचक पद्मश्री डॉ. मोहनसिंह मुख्य वक्ता होंगे।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला में डोगरी-राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित रचनाकारों में डॉ. सरिता खजूरिया जम्मू-कश्मीर, डॉ. सुषमा रानी जम्मू-कश्मीर, मधु आचार्य बीकानेर, डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित जोधपुर, डॉ. प्रकाशदान चारण बीकानेर, नंदू राजस्थानी टोंक तथा सूर्यकरण सोनी बांसवाड़ा भाग लेंगे।

अनुवाद कार्यशाला में डोगरी भाषा में संकलित कविता संग्रह उच्ची डुआरी, खुल्ला समान में प्रकाशित डोगरी भाषा के 60 प्रतिष्ठित कवियों की कविताओं का राजस्थानी भाषा में अनुवाद किया जाएगा।

इन कवियों में रामनाथ शास्त्री, दीनू भाई पंत, किशन स्मैलपुरी, परमानंद, केहरसिंह मधुकर, वेदपाल दीप, पदमा सचदेव, यश शर्मा, मोहनलाल समोलिया, तारा स्मैलपुरी, चरणसिंह, कुंवर वियोगी, शिवराम दीप, कुलदीपसिंह जिन्दाहिया, अश्विनी मंगोत्रा, ज्ञानेश्वर, वेदराही, नरसिंहदेव जम्बाल, ध्यानसिंह, दर्शन दर्शी, जितेन्द्र उधमपुरी, प्रकाश प्रेमी, ओम गोस्वामी, मोहनसिंह, अरविन्द, पूरनचन्द्र शर्मा, शमशेरसिंह, अभिशाप, बालकराम बराल, शिवदेव सुशील, विजय वर्मा, पवित्रसिंह सथालिया, ज्ञानसिंह, अशोक अम्बर, विशनसिंह दर्दी, उषा किरण, जैदेव चन्द परदेसी, रणधीरसिंह रामपुरिया, स्वर्ण सिंह कोहस्तानी, बलवानसिंह जमोडिय़ा, निर्मल विनोद, अशोक अंगुराना, सुशील बेगान्ना, खजूरसिंह ठाकुर, विजया ठाकुर, सुषमा रानी राजपूत, सरिता खजूरिया, शशि पठानिया, टी.आर.मंगोत्रा, चंचल भसीन, सतपाल गड़वालिया, सुरजीत बड़सली, यश रैणा, संदीप सुफी कुलदीप किप्पी, पदमदेव सिंह नादान, प्रोमिला मन्हास, रीतू सिंह, अमरजीत शर्मा एवं राकेश वर्मा के नाम सम्मिलित है। इस अनुवाद कार्यशाला का समापन शनिवार को शाम पांच बजे होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story