उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान


जयपुर, 14 जून (हि.स.)। मोदी सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया तथा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा इससे समाज में हरित सोच को बढ़ावा मिलेगा।

दीया कुमारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आमजन से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मिलकर ही स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story