महानवमी पर कन्याओं का पूजन कर दीया कुमारी ने लिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
महानवमी पर कन्याओं का पूजन कर दीया कुमारी ने लिया आशीर्वाद


महानवमी पर कन्याओं का पूजन कर दीया कुमारी ने लिया आशीर्वाद


जयपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। महानवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिविल लाइन्स स्थित अपने आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की प्रगति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे पर्व समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं तथा लोगों को एकजुट रहने का संदेश देते हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्हें विश्वास है कि राज्य सरकार की ओर से पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों का लाभ पार्टी को मिलेगा।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने महिला सुरक्षा और नारी शक्ति के सम्मान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री ने नारी सम्मान के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763928 Articles

Share this story