दीया कुमारी ने अमृता हाट में की खरीदारी: महिला स्वयं सहायता समूहों का बढ़ाया उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
दीया कुमारी ने अमृता हाट में की खरीदारी: महिला स्वयं सहायता समूहों का बढ़ाया उत्साह

दीया कुमारी ने अमृता हाट में की खरीदारी: महिला स्वयं सहायता समूहों का बढ़ाया उत्साह

दीया कुमारी ने अमृता हाट में की खरीदारी: महिला स्वयं सहायता समूहों का बढ़ाया उत्साह

जयपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री एवं महिला-बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार शाम जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं के स्टॉल पर पहुंचकर उनके उत्पादों की सराहना की, उनका उत्साहवर्धन किया और खरीदारी भी की।

दीया कुमारी ने महिलाओं को बिक्री बढ़ाने के लिए केवल प्रदर्शनियों पर निर्भर नहीं रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल विपणन और ऑनलाइन मंचों के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकती हैं। इससे उन्हें अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और अपने कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृता हाट में भाग ले रही महिलाओं के लिए मेले के दौरान ही डिजिटल विपणन का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमी बने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

उल्लेखनीय है कि जवाहर कला केंद्र में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में 170 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार हस्तशिल्प, वस्त्र, आभूषण और अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760937 Articles

Share this story