एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता यशवीर से मिलीं दीया कुमारी

WhatsApp Channel Join Now
एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता यशवीर से मिलीं दीया कुमारी


जयपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को सचिवालय में जयपुर निवासी एवं एथलीट यशवीर सिंह से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में रजत पदक तथा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश और राजस्थान का गौरव बढ़ाने पर यशवीर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री ने यशवीर सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। खेलों के क्षेत्र में यशवीर की उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और देश के लिए गौरव अर्जित करने के लिए प्रेरित करेंगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवा प्रतिभाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। यशवीर सिंह की उपलब्धि भी इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। उपमुख्यमंत्री ने यशवीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story