उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सीकर रोड हादसे के घायलों से सीकेएस अस्पताल में की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सीकर रोड हादसे के घायलों से सीकेएस अस्पताल में की मुलाकात


जयपुर, 23 मई (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सीकर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल लोगों से शनिवार को सीकेएस अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दीया कुमारी ने हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं घायलों एवं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सकुशल स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story