दीपावली की खरीदारी के साथ बिखरेंगे संस्कृति के रंग, 30 अक्टूबर से सजेगा ‘बीकानेर शॉपिंग मेला’

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली की खरीदारी के साथ बिखरेंगे संस्कृति के रंग, 30 अक्टूबर से सजेगा ‘बीकानेर शॉपिंग मेला’


बीकानेर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली की तैयारियों के बीच शहर में खरीदारी और सांस्कृतिक उत्सव का संगम देखने को मिलेगा। लोकराग फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक रोटरी भवन, बीकानेर में ‘बीकानेर शॉपिंग मेला’ आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय मेले में शहरवासी खरीदारी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकेंगे।

दीपोत्सव के उल्लास को समर्पित इस आयोजन में शॉपिंग के साथ कला और संस्कृति के रंग भी नजर आएंगे। मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सवी माहौल को खास बनाएंगे। परिवार के साथ आने वाले लोगों को एक ही परिसर में खरीदारी और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। त्योहारी सीजन में यह आयोजन स्थानीय व्यापारियों, छोटे उद्यमियों और घरेलू उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए भी अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर बन सकता है। वहीं, शहरवासियों के लिए दीपावली की खरीदारी के साथ सामूहिक उत्सव का अनुभव इसे आकर्षक बनाएगा।

आयोजन से लोकराग फाउंडेशन के अध्यक्ष रोटेरियन आनंद आचार्य, सचिव विनय थानवी, कोषाध्यक्ष योगेश खत्री एवं निदेशक नरेश मारू जुड़े हैं। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन विपिन लड्ढा, सचिव रोटेरियन जगदीप सिंह ओबेरॉय एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजेश खत्री सहित रोटरी रॉयल्स क्लब आयोजन में सहभागी हैं।

मेले से संबंधित जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग के लिए लोकराग फाउंडेशन के अध्यक्ष रोटेरियन आनंद आचार्य से 9929452644, सचिव विनय थानवी से 8696352873, कोषाध्यक्ष योगेश खत्री से 9351704827 एवं निदेशक नरेश मारू से 9261205306 पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763100 Articles

Share this story