दीपावली पर आठ नवंबर को जयपुर मंडल के आरक्षण काउंटर एक ही पारी में संचालित होंगे

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली पर आठ नवंबर को जयपुर मंडल के आरक्षण काउंटर एक ही पारी में संचालित होंगे


जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)।

दीपावली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा आठ नवंबर को मंडल के सभी आरक्षण काउंटरों (पीआरएस) के संचालन के समय में बदलाव किया गया है।

इस दिन जयपुर मंडल के समस्त आरक्षण काउंटर अग्रिम आरक्षण कार्य के लिए एक ही पारी में सुबह 08 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

हालांकि, जिन आरक्षण चार्ट एवं यूटीएस कम पीआरएस काउंटरों पर अनारक्षित टिकटों के साथ-साथ आरक्षित टिकटों की बिक्री की जाती है,वे पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे। इन काउंटरों पर करेंट बुकिंग का कार्य भी सामान्य कार्यदिवस की तरह जारी रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे आरक्षण संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story