केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने पत्नी के साथ कच्ची बस्ती के बच्चों को वितरित किए पटाखे-मिठाई

WhatsApp Channel Join Now


केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने पत्नी के साथ कच्ची बस्ती के बच्चों को वितरित किए पटाखे-मिठाई


बीकानेर, 07 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दीपावली उमंग और उत्साह का त्योहार है। इस त्याेहार में सबके जीवन में ऊर्जा का संचार हो।

केन्द्रीय मंत्री ने शनिवार को सांसद सेवा केन्द्र पर आयोजित 'दिवाली की खुशियां' कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किए। कानून मंत्री मेघवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रेणी पाना देवी मेघवाल के साथ सांसद सेवा केन्द्र पर कच्ची बस्तियों के सैकड़ों बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित कर उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रविशेखर मेघवाल ने कहा कि हर घर में उजियारा छाए और दिवाली पर सबके चेहरों पर खुशियां दिखे इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खास बात यह रही कि बच्चों को जैसे ही पटाखों व मिठाई का बैग पकड़ाया गया तो उनके चेहरों पर रौनक आ गई। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका, पवन महनोत, पार्षद श्याम सिंह हाडला, रमेश भाटी, गोपाल वाल्मीकि, सुभाष बारासा और मुकेश बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774046 Articles

Share this story