नागौर में होगी दिशा समिति की बैठक, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
नागौर में होगी दिशा समिति की बैठक, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा


नागौर, 12 मई (हि.स.)। सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला परिषद सभागार में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और आमजन से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांसद हनुमान बेनीवाल विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, लंबित विकास कार्यों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

बैठक के दौरान पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान की गति बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

सांसद कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार सांसद बेनीवाल ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी बैठक में पूर्ण तैयारी, अद्यतन जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें, ताकि जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

दिशा समिति की यह बैठक जिले के विकास कार्यों की प्रगति को गति देने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story