दिलीप कुमार सिंह बने पश्चिम मध्य रेल के नए महाप्रबंधक
Apr 10, 2026, 19:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कोटा, 10 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेल के नए महाप्रबंधक के रूप में 1990 बैच के वरिष्ठ आईआरएसएसई अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। वे सिग्नल, दूरसंचार और संरक्षा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं।
सिंह इससे पूर्व रेलवे बोर्ड में प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (विजिलेंस) के पद पर कार्यरत थे। आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक सिंह ने भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। महाप्रबंधक के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में रेल संरक्षा, परिचालन दक्षता, अधोसंरचना विकास और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

