एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


बीकानेर, 15 नवंबर (हि.स.)। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को बल्ले बल्ले रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। अध्यक्ष मनोज व्यास एवं सचिव उमेश पुरोहित के नेतृत्व में हुए समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि संगठन का सहकारिता विभाग में पंजीकरण करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को संस्थागत स्वरूप मिलने से अब डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों और कल्याण से संबंधित मुद्दों को अधिक प्रभावी एवं संगठित ढंग से उठाया जा सकेगा। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

एसोसिएशन डिजिटल मीडिया से जुड़े संपादकों और पत्रकारों का सामूहिक संगठन है। संगठन का उद्देश्य बीकानेर में डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता को मजबूत करना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना है। डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से शहर के साथ मोहल्लों और दूरदराज के क्षेत्रों की आवाज को भी व्यापक मंच मिल रहा है। इस दिशा में तथ्यों की पुष्टि, संतुलित प्रस्तुति और सामाजिक जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

समारोह में अध्यक्ष मनोज व्यास, सचिव उमेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष प्रकाश सामसुखा, संस्थापक सचिव विनय थानवी, योगेश खत्री, सतवीर विश्नोई, राजेन्द्र कुमार छंगाणी, मूलचंद रामावत, सुमेस्ता बिश्नोई एवं सुमित बिश्नोई उपस्थित रहे।

एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के सचिव उमेश पुरोहित के अनुसार संगठन का सहकारिता विभाग में पंजीकरण होने से पत्रकारों के हितों और कल्याण से जुड़े विषयों को संगठित रूप से उठाने के लिए संस्थागत मंच मिला है। इससे पत्रकारों की समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story