सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम के साथ डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण भी किया जाएगा : भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम के साथ डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण भी किया जाएगा : भाजपा


जयपुर, 27 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का 135 वां एपिसोड 28 जून रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में वे देश-विदेश के नागरिकों के साथ विभिन्न प्रेरणादायी विषयों और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का विशेष प्रसारण रविवार को प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेशभर के सभी बूथों और मंडल पर सुना जाएगा। प्रदेश कार्यालय में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा कई प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । पिछली बार 43220 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया था। इस बार 80 प्रतिशत बूथों का लक्ष्य लिया गया है जिसमें राजस्थान एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मन की बात के प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा ने बताया कि सभी प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अपना प्रवास कार्यक्रम जारी करेंगे और सभी को अलग अलग बूथ पर मन की कार्यक्रम सुनने के लिए आग्रह किया गया है ।

मन की बात कार्यक्रम के बाद बूथ बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे सभी कार्यकर्ताओ को सरल ऐप का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके बाद सरल ऐप पर ही 20 संगठनात्मक सवालों का जवाब देना पड़ेगा और पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story