यात्रियों से मजबूत होता डिजिटल संवाद; ट्रेन, सुविधा और जरूरी अपडेट अब सीधे मोबाइल पर

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों से मजबूत होता डिजिटल संवाद; ट्रेन, सुविधा और जरूरी अपडेट अब सीधे मोबाइल पर


काेटा, 18 अगस्त (हि.स.)। यात्री के लिए सही समय पर सही जानकारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य से कोटा मंडल द्वारा डिजिटल माध्यमों के जरिए ट्रेनों, परिचालन, यात्री सुविधाओं, विशेष ट्रेनों, महत्वपूर्ण बदलावों और जन-जागरूकता अभियानों से जुड़ी जानकारी तेजी से यात्रियों और आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा साैरभ जैन के अनुसार डीआरएम कोटा के डिजिटल मीडिया परिवार से अब 55,500 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यात्रियों और रेलवे के बीच बढ़ते विश्वास और मजबूत होते संवाद का प्रतीक है। इस उपलब्धि को कोटा मंडल में सेलिब्रेट किया गया और डिजिटल मीडिया टीम ने यात्रियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं फॉलोअर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।

फोटो, वीडियो, रील और त्वरित अपडेट के माध्यम से रेलवे की महत्वपूर्ण जानकारी यात्रियों के मोबाइल तक पहुंच रही है। इससे यात्रियों को समय पर जानकारी मिलती है, समय की बचत होती है और यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यात्रियों की प्रतिक्रियाएं और सुझाव रेलवे तक पहुंचाने में भी डिजिटल माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कोटा मंडल के डिजिटल मीडिया परिवार में वर्तमान में एक्स पर 45,000+, फेसबुक पर 7,500+, इंस्टाग्राम पर 1,000+ और व्हाट्सऐप चैनल पर 2,000+ लोग जुड़े हैं। मई 2026 में शुरू किए गए इंस्टाग्राम पर प्रतिमाह करीब 1.8 लाख व्यूज मिल रहे हैं।

कोटा मंडल की डिजिटल मीडिया टीम का प्रयास है कि रेलवे की हर महत्वपूर्ण सूचना सही, सरल और समय पर यात्रियों तक पहुंचे तथा यात्रियों के साथ संवाद और विश्वास का यह रिश्ता लगातार मजबूत होता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story