ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सुविधा शीघ्र : राना

WhatsApp Channel Join Now
ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सुविधा शीघ्र : राना


धौलपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। दि धौलपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड धौलपुर की सत्रहवीं आम सभा की बैठक शनिवार को स्थानीय कांति एम्पायर में आयोजित की गई। बैठक में बैंक के संचालक मंडल एवं अंशधारियों की मौजूदगी में बैंक के वर्ष 2025-26 के आडिटेड खातों का विवरण प्रस्तुत किया गया।

साधारण सभा की बैठक में बैंक के चेयरमैन वीर दिगवेंद्र राना ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बैंकिंग सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा देने का कार्य प्रगति पर है। ग्राहक सुविधाओं में विस्तार करते हुए धौलपुर जिला मुख्यालय पर जिरौली में एक अतिरिक्त नवीन शाखा खोली जा चुकी है। इसके साथ ही बैंक के शेयर होल्डर्स को वित्तीय वर्ष 2025-26 का लाभांश का पांच प्रतिशत दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। आमसभा की कार्यवाही का संचालन करते हुए बैंक के सीईओ क्षमादान सिंह चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा बैंक की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अंत में बैंक के संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन गोविन्द प्रसाद शर्मा ने किया। साधारण सभा की बैठक में शिक्षाविद विश्वम्भर दयाल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र सिंह जादौन, समाजसेवी राघवेंद्र सिंह, संचालक मंडल के सदस्य डॉ. भगवत प्रसाद, राघवेंद्र शर्मा एवं अंजू जैन, शाखा प्रबंधक शकील अहमद, प्रवीण पाल सिंह, मोहम्मद बसीम हुसैन, राजीव शर्मा, शेखर कुमार, अभिषेक वर्मा, मानवेंद्र सिंह राना, कपिल कुमार परमार, तेजवीर सिंह एवं पवन कुमार मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story