कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह मीणा बने उप जिला प्रमुख

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह मीणा बने उप जिला प्रमुख


धौलपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत उप जिला प्रमुख पद के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने बताया कि उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई गई। कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह मीणा द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसके विरूद्ध कोई भी अन्य नामांकन ना होने के कारण वीर सिंह मीणा को उप जिला प्रमुख के पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर शपथ दिलाई गई। इसके बाद में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीणा द्वारा उन्हें निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख अनीशा जाटव सहित अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story