(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी


(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी


(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी


(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी


(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी


(अपडेट) धौलपुर के आंगई में बडा हादसा, भाई एवं तीन बहिन कुंड में डूबी


धौलपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में एक कुंड में डूब रहे भाई को बचाने तीन बहिनें कुंड में कूद गईं। रविवार तडके आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा इलाके में हुए इस दर्दनाक हादसे में डूबने से चारों भाई-बहिनों की मौत हो गई। सभी मृतक इलाके में आयोजित मेले में शामिल होने के लिए बीती रात यहां पंहुचे थे और शनिवार तडके यह हादसा हो गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि धौलपुर के शहर कोतवाली थाना के नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि उर्फ भोलू शनिवार रात को अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ में आंगई थाना इलाके के बिरजा गांव के पास लगने वाले हीरामन बाबा के धाम पर आयोजित होने वाले मेले में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब छह बजे रवि अन्य सदस्यों के साथ में पास के कुंड में नहाने गया था। तभी अचानक रवि उर्फ भोलू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रवि को डूबते देख कर उसकी दो सगी बहिनें मनोरमा एवं बोटो तथा एक चचेरी बहिन कल्लो उर्फ निशा भी उसे बचाने के लिए कुंड के पानी उतरीं। लेकिन तीनों बहिन भी रवि को बचाते हुए गहरे पानी में चलीं गईं और डूब गईं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पंहुचीं आंगई थाना पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों तथा अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी को कुंड से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि कुंड में हादसे का शिकार बने मृतकों में रवि उर्फ भोलू (21) पुत्र लायक सिंह,उसकी सगी बहन मनोरमा (22) एवं बोटो (25) पुत्री लायक सिंह और चचेरी बहन कल्लो उर्फ निशा (18) पुत्री भभूति निवासी नथुआपुरा मोरोली थाना कोतवाली जिला धौलपुर शामिल हैं। पुलिस एवं परिजनाें के मुताबिक मृतक रवि की बहिन मनोरमा और बोटो रक्षाबंधन मनाने अपने ससुराल से पीहर आई थीं। इसके बाद में शनिवार रात को दोंनों बहिनें भी पीहर पक्ष के लोगों के साथ हीरामन बाबा के धाम पर जात करने के लिए गई थीं। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

धौलपुर। भाई और बहिन के शास्वत प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व धौलपुर के लायक सिंह के परिवार के लिए मातम बन कर आया। आंगई थाना इलाके के बिरजा में हुए हादसे में भाई और बहिनों का साथ और प्रेम मरते दम तक बरकरार रहा। भाई रवि को डूबते देख उसे बचाने के लिए दो बहिनें भी पानी में उतर गईं। यही नहीं लायक सिंह के भाई भभूति प्रसाद की बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। और इस परिवार के चार सदस्य काल के गाल में समा गए। मृतक रवि उर्फ भोलू के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि रवि के पिता लायक सिंह का निधन करीब पांच साल पूर्व हो गया था। आंगई इलाके में बिरजा गांव के कुंड में हुए हादसे में रवि तथा दो सगी बहिनें मनोरमा एवं बोटो की मौत हो गई। अब परिवार में दो भाई जगदीश एवं विनोद बचे हैं। हादसे में रवि की चचेरी बहिन कल्लो उर्फ निशा की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों का सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उनके शव परिजनों को सोंप दिए।

रविवार शाम को धौलपुर कोतवाली इलाके के नथुआपुरा गांव में मृतक रवि तथा उसकी चचेरी बहिन कल्लो उर्फ निशा का अंतिम संस्कार किया गया। एक परिवार के दो सदस्यों की एक साथ दो चिता जलते देखकर लोगों की आंखें की नम हो गईं तथा लोग विधाता की करनी को कोस रहे हैं। उधर,हादसे में अपनी जान गंवाने वाली रवि की बहिन मनोरमा का उसके ससुराल बाडी इलाके के मोहरी गांव में तथा एक अन्य सगी बहिन बोटो का मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गंगापुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक रवि के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर पूरा परिवार एक साथ था तथा दिन में राखी बांधी गईं। इसके बाद में परिवार के लोगों ने हीरामन बाबा के धाम पर आयोजित जात में गए तथा यह दुखद हादसा हो गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story