धौलपुर एसपी विकास सांगवान को डीजीपी डिस्क अवार्ड

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर एसपी विकास सांगवान को डीजीपी डिस्क अवार्ड


धौलपुर एसपी विकास सांगवान को डीजीपी डिस्क अवार्ड


धौलपुर, 30 मई (हि.स.)। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं धौलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सांगवान को यह सम्मान उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं और जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिया जा रहा है। यह उनके सेवाकाल में तीसरी बार होगा, जब उन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलेगा। इसके साथ ही धौलपुर जिले में एसपी के रूप में पदस्थापित रहे तीन अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ये मिली जानकारी के मुताबिक धौलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सांगवान को इससे पहले भी दो बार महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर और पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के पदों पर रहते हुए यह अवार्ड प्राप्त किए थे। धौलपुर जिले में भी उनके नेतृत्व में जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण,नवाचार और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। बेहतरीन पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी प्रशासनिक क्षमता के कारण विकास सांगवान ने जिले में एक सख्त और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में धौलपुर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पूर्व में धौलपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापित रहे सुमित मेहरड़ा पुलिस अधीक्षक सायबर क्राइम जयपुर, राहुल प्रकाश महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज एवं मनोज कुमार उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर को भी महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल सम्मान प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story