व्यक्तित्व विकास में कौशल शिविरों की भूमिका महत्वपूर्ण : शर्मा
धौलपुर, 16 जून (हि.स.)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय के तत्वावधान में संचालित कला-कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। शिविर में संभागियों को मार्शल आर्ट,ब्यूटीशियन, मेंहदी,सिलई तथा संगीत का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौलपुर के मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में संभागियों ने ग्रीष्मवकाश का सदुपयोग करते हुए उपयोगी प्रशिक्षण प्राप्त किया है,जो उनके भावी जीवन में काम आएगा। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना भी की। शिविर प्रभारी एवं सीओ गाइड सीमा रिजवी ने बताया कि शिविर में भगवानस्वरूप शर्मा द्वारा संगीत, स्वाति वर्मा द्वारा नृत्य, साहिबा द्वारा मेहंदी, भावना शर्मा द्वारा ब्यूटी पार्लर, निशा कोठारी द्वारा कंप्यूटर, बिंदुबाला द्वारा मार्शल आर्ट, कुसुम यादव द्वारा सिलाई, सुधीर जैन द्वारा पेंटिंग तथा नीतू अग्रवाल द्वारा सुलेख का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रिजवी ने शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी। समापन कार्यक्रम में शिविर संचालक राजेश कुमार यादव, विनेश तिवारी, दिनेश कुमार शर्मा, योगेश पाठक,मोहन सिंह कुशवाहा, रेंजर भारती, करिश्मा स्काउटर आलोक सहित अन्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

