संस्कार प्राचीन भारतीय संस्कृति का आधार : शर्मा
धौलपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय संस्था संस्कार सेना की जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्कार सेना के उद्देश्यों और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर मंथन किया गया। इस मौके पर संस्कार सेना के राष्ट्रीय संरक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि समाज में प्रचलित संस्कार प्राचीन भारतीय संस्कृति का आधार हैं। राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में संस्कारित युवा पीढी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए संस्कार सेना पूरे देश में युवाओं में संस्कार रोपण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। कार्यक्रम में संस्कार सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश शास्त्री एवं राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने भी संस्कार सेना के उद्देश्यों और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के प्रांत के अधिकारियों द्वारा धौलपुर जिले में संस्कार सेना के कार्य एवं गतिविधियों के विस्तार हेतु जिला इकाई का गठन करते हुए जिला संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष कमल किशोर कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष शरण बिहारी कौशिक एवं उपाध्यक्ष अतर सिंह कुशवाहा, सचिव डॉ. प्रकाश दीप तिवारी, सह सचिव बालकृष्ण तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज गुप्ता एवं शिवांश मंगल के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही जिला समिति के सदस्यों के रूप में ओमवीर शर्मा, केशव सक्सेना, भानु प्रताप शर्मा एवं हुकुम सिंह लोधा के नाम की घोषणा भी की गई। घोषणा के उपरांत जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को कार्यभार ग्रहण कराकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव जी ने चित्रांश आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन के माध्यम से आगामी 4 अक्टूबर, 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले भारत के विख्यात गायक एवं संगीतकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती अर्चना, श्रीमती कुसुम एवं धौलपुर जिले से अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

