मेले श्रद्धा एवं भारतीय संस्कृति के प्रतीक : नीरजा

WhatsApp Channel Join Now
मेले श्रद्धा एवं भारतीय संस्कृति के प्रतीक : नीरजा


धौलपुर, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के राजाखेड़ा उपखंड के चंबल के बीहड में स्थित प्रसिद्व लोकतीर्थ माता रेहना वाली मंदिर पर लक्खी मेले का शुभारंभ गुरूवार को हुआ। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने वैदिक रीति से पूजन के बाद में फीता काटकर वार्षिक मेले की शुरूआत की।

इस मौके पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि मेले प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं श्रद्वा के केन्द्र हैं। रेहना वाली माता का यह दरबार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली सहित अन्य स्थानों से भक्त अपनी हाजिरी लगाने आते हैं और मैया का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मेले के उद्घाटन के बाद भक्त यहां आएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी भी है कि प्रशासन के साथ मिलकर भक्तों को सुविधा देने का प्रयास करें और मेले के भव्य आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाएं। शर्मा ने कहा कि राज सरकार ने पिछले साल बजट के दौरान माता रहना वाली मंदिर एवं माता लाठ वाली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बजट परित किया था। जिस पर लगातार कार्य जारी है। हमारा प्रयास है कि हमारा मंदिर एक अच्छे तीर्थ स्थल के रूप में उभरकर आए और यह हमारी पहचान बने।

इस मौके पर राजाखेडा की उपखंडाधिकारी सुशीला मीणा, मेला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार दीप्ति देव, पूर्व उप जिला प्रमुख केदार पोसवाल, जयवीर पोसवाल, रामकिशोर शर्मा, किरोड़ी जाटव, बनवारी सिसोदिया, महेंद्र कंसाना,मुकेश हनुमानपुरा, रणवीर डंडोतिया, रामावतार त्यागी, एदल लोधा एवं राधेश्याम सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story