चौथ दंगल राजाखेड़ा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : नीरज

WhatsApp Channel Join Now
चौथ दंगल राजाखेड़ा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : नीरज


धौलपुर, 07 मार्च (हि.स.)। जिले के राजाखेडा कस्बे में शनिवार को ऐतिहासिक चौथ दंगल आयोजित किया गया। राजाखेडा नगर पालिका तथा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित चौथ दंगल में एक लाख 51 हजार रुपये की आखिरी कुश्ती शेरा गुर्जर पहलवान एवं मिर्जा ईरानी के साथ कराई गई, जो बराबर रही।

चौथ दंगल में भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि चौथ दंगल राष्ट्रीय स्तर पर राजाखेड़ा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहना चाहिए, क्योंकि यह कार्यक्रम नहीं है। यह हमारी सांस्कृतिक चेतना के संवाहक भी होते हैं। लंबे समय से राजाखेडा नगर पालिका और जिला प्रशासन ने इस क्षेत्रीय विरासत को न केवल जीवित रखा है बल्कि इसका संवर्धन भी किया है। उन्होंने दूर दराज से दंगल में जोर आजमाइश के लिए पहुंचे पहलवानों और दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया। आयोजन में मौजूद जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि धौलपुर जिले में कुश्ती जैसी प्राचीन विधा के प्रति लोगों का लगाव है। जिसके चलते प्रति वर्ष होली के त्याेहार के बाद में चौथ दंगल आयोजित होता है। इस मौके पर राजाखेडा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा, तहसीलदार दीप्ति देव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र तिवारी, पूर्व उप जिला प्रमुख केदार पोसवाल, दिलीप पाराशर,मीथल शुक्ला,केसी शर्मा एवं उत्त दीक्षित सहित अन्य अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story