जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है पुलिस : सांगवान

WhatsApp Channel Join Now
जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है पुलिस : सांगवान


धौलपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस का आयोजन गुरूवार को रिजर्व पुलिस लाईन धौलपुर में किया गया। इस अवसर पर सरेमोनियल परेड हुई तथा पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्हों से सम्मानित किया गया।

आयोजन में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि वर्दी अधिकार नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। आज ही आरएसी लाईन में लाइन में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाडी कमल कुमार जांगिड सहित समस्त वृत्ताधिकारीगण और थानाधिकारी गण, सीएलजी सदस्य एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story