नगरीय निकाय एवं पंचायती संस्थाओं के चुनाव तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
नगरीय निकाय एवं पंचायती संस्थाओं के चुनाव तैयारियों की समीक्षा


धौलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। आगामी नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रलोभन-मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात उसकी प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पेयजल, बिजली, छाया, शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र मतदाताओं के लिए

हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाएं बैठक के दौरान हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story