धौलपुर नगर परिषद सभापति चुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर नगर परिषद सभापति चुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में


धौलपुर नगर परिषद सभापति चुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में


धौलपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। जिले की सात नगर निकायों के सभापति एवं चेयरमैन पद के लिए चल रही नामाकंन प्रक्रिया में गुरूवार को नामाकंन पत्रों की संवीक्षा की गई। धौलपुर नगर परिषद सभापति पद के चुनाव के लिए नामाकंन की जांच के दौरान प्रस्तावक पेश नहीं करने पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू जाट का नामांकन खारिज कर दिया गया। अब नगर परिषद धौलपुर में अब कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह नहीं दिए हैं। ऐसे में सभापति पद का मुकाबला पूरी तरह निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच होगा। उप जिला कलक्टर एवं धौलपुर नगर परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार राव ने बताया कि नामाकंन पत्रों की जांच के बाद अब सभापति पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें निशांत सिंह, सत्यदेव कंषाना,कमलजीत, सुभाष शर्मा, शराफत खान, गिरीश गर्ग एवं सीमा शर्मा शामिल हैं। किसी भी राजनीतिक दल द्वारा सिंबल नहीं दिए जाने के कारण यह सभी उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। राव ने बताया कि नगर परिषद सभापति की नामाकंन प्रक्रिया के कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद सभापति पद के चुनाव की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story